03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में पद यात्रा निकाल कांग्रेसियों ने सोई सरकार को जगाया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस केन्द्रीय संगठन द्वारा भेजे गये जिला समन्वयकों महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में वार्ड नंबर 7 में वार्ड नंबर 9 ट्रांजिट कैंप आजाद नगर व शिव नगर में पद यात्रा निकाली औऱ बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक में आगामी चुनाव में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए रणनीति तय की गयी और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेवारियां सौंपी गयी।कांग्रेस जिला कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के आहवान पर बुलायी गयी बैठक में जिला समन्वयक मनोज सिंह पटेल व जिला समन्वयक लवलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता का मोह भंग हो चुका है और प्रदेश की जनता अब इस सरकार से मुक्ति चाहती है। जनता एक बार फिर कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। भाजपा सरकार में आम आदमी को छोटे छोटे काम कराने के लिए भी भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। दूसरी तरफ बेतहाशा बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।

इस सरकार को सबक सिखाने के जनता बेताब है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखने का आहवान किया। बैठक में समन्वयकों ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया और महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये।जिला समन्वयक मनोज सिंह पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के सभी जिलों में कोर्डिनेटर नियुक्त किये हैं इसी के तहत उधम सिंह नगर में तीन कोआर्डिनेटर बनाये गये है श्री पटेल ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया कि आज से 8 जुलाई तक प्रत्येक वार्डों में कांग्रेस पार्टी के झण्डे के साथ पद यात्रा निकाली जायेगी। इसके अलावा हर वार्ड में 100-100 लोगों को शामिल कर विधानसभा स्तरीय एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा। इस ग्रुप के माध्यम से पार्टी के कार्यक्रमों की सूचनाएं प्रेषित करने के साथ ही चुनाव की तैयारियों को लेकर समय समय पर आवश्यक जानकारियां दी जायेगी। इसके साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर एवं वाहनों आदि में कांग्रेस के झण्डे स्टिकर लगाये जायेंगे। साथ ही डैमेज कंट्रोल ओर असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भी बैठकों का आयोजन किया जायेगा। पार्टी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय करने के साथ ही जो पद रिक्त चल रहे हैं उन पर भी नियुक्तियां कर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित किया जायेगा। समन्वयकों ने इन सभी कार्यक्रमों के लिए वार्ड अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों के लिए जिम्मेवारियां सौंपी। साथ ही पार्टी पाधिकारियों से सोशल मीडिया पर भी सक्रिय होकर पार्टी का प्रचार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों के लिए जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं उन्हें पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी हित में काम करें। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गये समन्वयकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया साथ ही बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष अरुण पांडे यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नईम अहमद पार्षद मोहन खेड़ा सुशील मंडल कैलाश राठौर मोहन भारद्वाज छेदा लाल राठौर नगर महामंत्री राजीव कामरा एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट सुदर्शन शर्मा उमा सरकार बेबी सिकदर संतोष चौहान दिनेश मौर्य ज्ञान प्रकाश अजल साना गोपाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img