03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: परिवहन कर्मियों को राहत, 23 करोड़ निगम के खातों में पहुंचे, आज से मिलेगा वेतन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पांच माह से वेतन का इंतजार कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों को एक और राहत मिली है। शासन की ओर से जारी 23 करोड़ रुपये निगम के खाते में पहुंच चुके हैं। बुधवार से वेतन बंटना शुरू हो जाएगा। दरअसल, परिवहन निगम में कर्मचारियों को पांच माह से वेतन न मिलने का मुद्दा हाईकोर्ट से लेकर सरकार तक गर्माया हुआ है। पिछले सप्ताह सरकार ने निगम को 20 करोड़ रुपये जारी किए थे, जिससे जनवरी माह का वेतन बांटा गया था। अब सरकार ने 23 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं। निगम के एमडी अभिषेक रोहिला ने बताया कि 23 करोड़ रुपये निगम के खाते में आ चुके हैं। बुधवार को फरवरी माह का वेतन जारी कर दिया जाएगा। अब निगमकर्मियों का मार्च, अप्रैल, मई और जून माह का वेतन लंबित रह गया है।

  • कोरोना काल में मुसीबत, अब मिलने लगी राहत

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान परिवहन निगम कर्मियों को आर्थिक तौर पर बेहद संकट से गुजरना पड़ा। निगम कर्मियों को वेतन न मिलने के चलते इलाज के लिए भी काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। दूसरी लहर के शांत होने और हाईकोर्ट की सख्ती के बीच अब राहत मिलनी शुरू हो गई है।

  • कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत

निगम को 23 करोड़ और जारी करने के सरकार के फैसले का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम डंगवाल ने बजट के लिए सरकार का आभार जताया।

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img