03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में घटे नए कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में जोड़े जा रहे पुरानी मौत के आंकड़े

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार 24 जून की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में 54069 नए कोविड -19 केस दर्ज हुए हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 627057 रह गई है। साथ ही संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 29063740 है। पिछले 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या 68885 है। ठीक होने की दर बढ़कर 96.61 फीसद हो गई है। भारत में वहीं संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 29063740 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6489599 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। अब तक कुल 301626028 टीकाकरण हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 1859469 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना से 16 मौत, 11 मौत पुरानी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित घट रहे हैं। वहीं, टीकाकरण महाअभियान के तीसरे दिन सवा लाख के करीब लोगों को टीके लगाए गए। बुधवार 23 जून की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई। वहीं, टोटल में 11 मौत पिछली जोड़ी गई। पिछली मौत के आंकड़ों को कुल योग में जोड़ने का क्रम 17 मई से शुरू हुआ। जो लगातार चल रहा है। 12 और 13 और 22 जून को पिछली मौत के आंकड़े नहीं जोड़े गए। बुधवार को फिर कुल योग में 16 मौत जोड़ी गई। इनमें देहरादून में तीन, नैनीताल में एक, टिहरी गढ़वाल में सात मौत हैं। ये मौत भी 30 अप्रैल से लेकर 29 मई के बीच की हैं। अब देखना ये है कि आखिर अस्पतालों ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान की कितनी मौत छिपा रखी हैं। मौत की दर भी बढ़कर 2.08 फीसद पर स्थिर है।

घट रहे हैं नए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में बुधवार 23 जून को 149 कोरोना के नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 22 जून को 171 नए संक्रमित मिले थे। साथ ही बुधवार को 152 लोग स्वस्थ हुए। उत्तराखंड में कोरोना के कुल एक्टिव केस 2877 रह गए हैं। कंटेनमेंट जोन भी 23 से घटकर 19 रह गए हैं। यहां एक तरीके से पूर्ण लॉकडाउन है। कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 29 जून की सुबह छह बजे तक की गई है। साथ ही बाजार सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे। शनिवार और रविवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

सैंपलिंग में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में 17 जून को 25009 लोगो के सैंपल लिए गए। 18 जून को 23435 सैंपल लिए गए। 19 जून को 22534 सैंपल लिए गए। 20 जून को 16535 लोगों के सैंपल लिए गए। सोमवार 21 जून को 26536 सैंपल लिए गए। 22 जून को 24987 सैंपल लिए गए। 23 जून को 25276 सैंपल लिए गए। हालांकि शासन ने हर दिन सैंपलिंग का लक्ष्य 40 हजार निर्धारित किया है।

ब्लैक फंगस से अब तक 83 मौत
वहीं ब्लैक फंगस का भी हमला लगातार हो रहा है। बुधवार 23 जून को ब्लैक फंगस के 7 नए केस मिले और 1 मरीज की मौत हुई। तीन मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 472 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 83 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 68 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सर्वाधिक संक्रमित दून में
उत्तराखंड में बुधवार 23 जून को सर्वाधिक नए संक्रमित देहरादून जिले में मिले। देहरादून में 43, नैनीताल में 14, हरिद्वार में 12, उधमसिंह नगर में 10, चमोली में 6, बागेश्वर में 5, रुद्रप्रयाग में 2, अल्मोड़ा में 21, पिथौरागढ़ में 12, पौड़ी में 2, टिहरी में 1, उत्तरकाशी में 8, चंपावत में 13 नए संक्रमित मिले।

अब तक कुल 7068 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 339127 हो गई है। इनमें से 323377 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7068 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.08 फीसद है। रिकवरी 95.36 फीसद है।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में मंगलवार 22 जून को 171 नए संक्रमित मिले थे। सोमवार 21 जून को कोरोना के नए 163 संक्रमित, रविवार 20 जून को 136 संक्रमित मिले थे। शनिवार 19 जून को कोरोना के 220 नए संक्रमित, शुक्रवार 18 जून को कोरोना के 222 नए संक्रमित, गुरुवार 17 जून को 264 कोरोना के नए संक्रमित, बुधवार 16 जून को 353 कोरोना के नए संक्रमित मिले थे। वहीं, सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

टीकाकरण महाभियान में लगे 124031 टीके
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार 23 जून को 871 केंद्र में 124031 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 21 जून को 114168 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार 20 जून को 214 केंद्रों में 15288 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 19 जून को 416 केंद्र में 26853 लोगों को, शुक्रवार 18 जून को 486 केंद्रों में 393778 लोगों को, गुरुवार 17 जून को 385 केंद्र में 30400 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए थे।

19 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 19 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। संक्रमितों के लिहाज से ये संख्या घटती बढ़ती रहती है। यहां लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे स्थानों में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। वहीं, लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक परिवार के एक सदस्य को आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। वहीं कोरोना कर्फ्यू 29 जून की सुबह तक है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img