03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

6 IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर यह है कि नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है 6 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों से कई विभागों में फेरबदल किए गए हैं आईएएस आशीष कुमार चौहान से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम हटा दिया गया है इसके अलावा हाल ही में केएमवीएन के एमडी के पद पर ट्रांसफर हो चुके अभिषेक रोहिल्ला से केएमवीएन के एमडी का पद हटाकर उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का दायित्व दिया गया है इसके अलावा नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात आईएएस नरेंद्र भंडारी को केएमवीएन का नया एमडी बनाया गया है।

साथ ही आईएएस वरुण चौधरी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है जबकि आईएएस संदीप तिवारी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह को उधम सिंह नगर में ही जिम्मेदारी मिली है साथ ही वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी ललित मोहन रयाल से गन्ना एवं चीनी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है और मुख्य विकास अधिकारी चमोली के पद पर तैनात हनसा दत्त पांडे को गन्ना एवं चीनी आयुक्त बनाया गया है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img