Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकाशीपुर के सहोता अस्पताल में लाठियों से पीटे गए मरीज के तीमारदार,...

काशीपुर के सहोता अस्पताल में लाठियों से पीटे गए मरीज के तीमारदार, तीन गिरफ्तार—देखें पूरा वीडियो

एफएनएन, रुद्रपुर : सुर्खियों में रहने वाला काशीपुर का सहोता अस्पताल बाउंसरो से मरीजों के तीमारदारों को पिटवाने के मामले में सुर्खियां बना है। इस अस्पताल के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काशीपुर के सहोता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें अस्पताल के तथाकथित कर्मचारी मरीज के तीमारदारों की लाठियों से जानवरों की तरह पिटाई करते नजर आ रहे है।

सूत्रों की माने तो सहोता अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों के नाम पर कुछ बाउंसर तैनात कर रखे हैं,जो समय-समय पर अपनी शक्ति का प्रयोग करते रहते हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने मरीज के तीमारदारों से मारपीट करने के मामले में सहोता हॉस्पिटल के इन तथाकथित कर्मचारियों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments