03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द, अब रिजल्ट पर नजर, असेसमेंट का कौन सा फॉर्मूला अपनाएगा CBSE?

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का अहम निर्णय लिया गया. लंबे समय से छात्र और अभिभावक परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे और अब परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है. लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर छात्रों का मूल्यांकन किस आधार पर किया जाएगा. 12वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए CBSE द्वारा इंटरनल असेसमेंट के किस फॉर्मूले को अपनाया जाएगा और उसपर छात्रों की कितनी सहमति होती है. अधिकतर छात्रों का मानना है कि अभी भी उनका तनाव कम नहीं हुआ है. सीबीएसई का असेसमेंट फार्मूला सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि उन्हें फायदा होगा या नहीं.

वहीं, शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बारहवीं कक्षा के छात्रों के मन में चिंता को समाप्त करने के लिए यह तय किया गया है कि वेल डिफाइन्ड क्राइटेरिया के आधार पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा.”

हालांकि, अभी तक इसपर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि सीबीएसई परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया क्या होगी. क्या इंटरनल असेसमेंट, प्रैक्टिकल या किसी एवरेज मार्किंग के आधार पर कोई फार्मूला तय किया जाएगा? यह भी कहा जा रहा है कि इंटरनल असेसमेंट के फार्मूले से कोई संतुष्ट न हो तो उसे परीक्षा में बैठने का मौका भविष्य में दिया जाएगा. अब देखना ये होगा कि परीक्षाएं रद्द होने के बाद किस तरह छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है है कि सुप्रीम कोर्ट में 3 जून को होने वाली सुनवाई के दौरान इस बारे में जानकारी दी जा सकती है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img