03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना के खिलाफ जंग में मीडिया की भी अहम भूमिका : हिमांशु

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को गावा राईस मिल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर के पत्रकारों को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, जिला महामंत्री सुशील गावा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी शर्मा महामंत्री राजीव कामरा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे पत्रकारों को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित करते हुए उन्हें कोरोना सुरक्षा किट प्रदान की गयी। साथ ही पत्रकारों का पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में मीडिया ने भी अहम भूमिका निभाई है। खबरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम मीडिया कर्मी बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है। कोरोना संकट के इस दौर में मीडिया कर्मियों ने भी अपनी जान की परवाह न करते हुए जो रिपोर्टिंग की है वह सराहनीय है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मीडिया के बिना समाज अधूरा है। कोरोना काल में रिपोर्टिंग करते हुए कई पत्रकारों ने भी जान गंवाई हैं। कोरोना संक्रमण से जिन पत्रकारों की मौत हुई है, उनके परिजनों को प्रदेश सरकार द्वारा दस लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

कांग्रेस जिला महामंत्री सुशील गावा ने कहा कि पत्रकारों ने कोरोना काल में कर्मवीर योद्धाओं की तरह काम करके समाज को जागरूक करने के साथ साथ शासन प्रशासन की खामियां को जनता के सामने लाकर सरकार को जगाने का काम किया है। मीडिया से सजग प्रहरी की भूमिक निभाकर सरकार को समय समय पर उसकी जिम्मेवारी का अहसास कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने सरकार से कोरोना काल में कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे पत्रकारों का बीमा कराने और उन्हें आर्थिक सहायता देने की मांग की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में अन्य लोगों के साथ साथ मीडिया से जुड़े लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है। संकट के इस दौर में कई पत्रकार बेरोजगार हो गये हैं उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को पत्रकारों को राहत देने के लिए आर्थिक सहायता देनी चाहिए।सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारो में राजकुमार फुटेला, सुरेंद्र गिरधर, राजीव चावला, कंचन वर्मा, नाहिद खान, भरत शाह, संदीप यादव, रंजीत कुमार, मुमताज अहमद, हिमांशु नरूला, भानु चुघ, संदीप पांडे आदि शामिल थे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, नगर महामंत्री राजीव कामरा, जिला महासचिव राजकुमार भुसारी, मदन लाल खन्ना, नंद किशोर गंगवार आदि लोग मौजूद थे।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img