03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में कोरोना के हालात पर लैंसेट की रिपोर्ट बड़ी दवा कंपनियों की चाल, विदेशी मीडिया ने मंशा पर उठाया सवाल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, ब्रसेल्स :  भारत में कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाने वाली मेडिकल जर्नल लैंसेट(Lancet) की ताजा रिपोर्ट विकासशील देश की क्षमता को कमतर करने की बड़ी दवा कंपनियों की चाल है। ईयूरिपोर्टर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी दवा कंपनियों की मजबूत लॉबी है, जो यह कभी नहीं चाहती कि कोई विकासशील देश कम कीमत पर दुनिया को वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनके एकाधिकार को चुनौती दे।

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स स्थित न्यूज वेबसाइट ईयूरिपोर्टर ने कहा है कि ऐसे समय में जब भारत को सहायता, सहानुभूति और साझेदारी की जरूरत है, वैश्विक स्तर पर ख्यातिप्राप्त पत्रिका को राजनीतिक लेखों और व्यावसायिक विचारों से बचना चाहिए, जो ऐसे संकट के समय में किसी भी देश के मनोबल को कमजोर करने वाले हैं।

वेबसाइट ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में लगातार इस तरह की रिपोर्ट और लेख आ रहे हैं, जिसमें भारत के टीकाकरण अभियान और बड़े पैमाने पर टीका उत्पादन की उसकी क्षमता पर सवाल उठाए जाते हैं। इस तरह से भारतीय टीकों को कमतर दिखाने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि बाजार में टीकों की कमी पैदा कर उसका आर्थिक लाभ उठाया जा सके।

ईयूरिपोर्टर ने कहा है कि लैंसेट के इस लेख में भी इसी तरह की कोशिश की गई है। लेख लिखने वाले ने दुनिया की बड़ी वैक्सीन उत्पादक कंपनियों के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया है और उनके मनमुताबिक आंकड़ें दिए हैं। गौरतलब है कि लैसेंट ने अपने लेख में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से निपटने में भारत सरकार के प्रबंधन पर सवाल उठाया था। उसने यह भी कहा था कि सरकार की नाकामी के चलते ही भारत को इस भीषण संकट का सामना करना पड़ा है। लैंसेट ने अपने इस लेख में मोदी सरकार की काफी आलोचना की थी, जो हर तरफ सुर्खियां भी बनीं।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...

Topics

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...

Uttarakhand Cabinet 2026 : 18 अहम प्रस्ताव पास, 250 नई बसों को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

UKSSSC ने तकनीकी पदों की परीक्षा स्थगित की, अब नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC Exam उत्तराखंड में विभिन्न विभागों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img