Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीयूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरेाना के नए मामलों...

यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरेाना के नए मामलों में आ रही है कमी : स्वास्थ्य मंत्रालय

एफएनएन, दिल्ली : देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में रोजाना नए कोविड मामलों और मौतों में गिरावट की शुरुआती प्रवृत्ति देखी गई है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार में प्रतिदिन नए कोविड के मामलों में निरंतर कमी आ रही है।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में भी प्रतिदिन नए COVID19 मामलों में निरंतर कमी आ रही है। देश में 13 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 6 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से कम सक्रिय मामलों की संख्या है।

26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक

लव अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, असम, जम्मू और कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिदिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। 26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक है।

देश में पॉजिटिविटी रेट लगभग 21फीसद

आइसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि देश में पॉजिटिविटी रेट लगभग 21फीसद के करीब है, देश में 310 जिले ऐसे हैं जिनमें पॉजिटिविटी रेट देश की औसत पॉजिटिविटी रेट से अधिक है। 30 अप्रैल, 2021 को, 19 लाख 45 हजार 299 कोविड टेस्ट किए गए, जो दुनिया में अब तक के सबसे अधिक है। सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) की अनुमति होनी चाहिए। इसके लिए किसी भी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। घर आधारित टेस्ट के समाधान का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments