Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीकोरोना के चलते तमिलनाडु में सोमवार से दो हफ्ते का कंप्लीट लॉकडाउन...

कोरोना के चलते तमिलनाडु में सोमवार से दो हफ्ते का कंप्लीट लॉकडाउन लगेगा

एफएनएन, नई दिल्ली: तमिलनाडु सरकार ने COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच 10 मई से दो सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की है. राज्य में एक दिन पहले 26,465 नए संक्रमण के मामले सामने आने के बाद यह आदेश जारी किया गया है. केंद्र सरकार के अनुसार तमिलनाडु उन 12 राज्यों में शामिल है, जहां वर्तमान में एक लाख से अधिक सक्रिय COVID-19 मामले हैं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन को “अपरिहार्य कारणों” के कारण लागू किया गया. उन्होंने बताया कि यह निर्णय शुक्रवार को जिला कलेक्टरों के साथ हुई एक समीक्षा बैठक में प्राप्त इनपुट के आधार पर लिया गया. लॉकडाउन का निर्णय लेने से पहले चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ भी चर्चा की गई थी.

उन्होंने कहा, “संपूर्ण लॉकडाउन 10 मई की सुबह 4 बजे से 24 मई की सुबह 4 बजे तक लागू रहेगा.” बता दें कि शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद लॉकडाउन की घोषणा एमके स्टालिन का पहला बड़ा निर्णय है.

शुक्रवार को सामने आए 26,465 नए मामलों के साथ दक्षिणी राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,23,965 तक पहुंच गई है. वहीं इस अवधि में कोरोना से संक्रमित 197 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 15,171 तक पहुंच गई है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments