03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमूल आटो पर बंदी का नोटिस चस्पा

Spread the love
  • कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर आत्मदाह की धमकी दी

एफएनएन, रुद्रपुर: लाॅकडाउन के बीच अमूल ऑटो कम्पोनेंट्स लिमिटेड ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टाटा की यह वेंडर कंपनी लगातार कर्मचारियों को आश्वासन दे रही थी, लेकिन दो दिन पहले अचानक फैक्ट्री के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। रोजगार गवां चुके कर्मचारियों ने धमकी दी है कि न्याय न मिला तो फैक्ट्री के गेट पर आत्मदाह कर लेंगे।

factory1

अमूल कंपोनेंटस सिडकुल के सेक्टर में है। यह टाटा की वेंडर कंपनी है। बिना किसी पूर्व सूचना के 24 जुलाई को फैक्ट्री के गेट पर बंदी का नोटिस लगा दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने ओवरटाइम का पैसा भी नहीं दिया है। छह महीनों में आर्थिक तंगी के कारण एक श्रमिक की मौत भी हो चुकी है। एक श्रमिक एम्स दिल्ली में भर्ती है। कुछ कर्मचारियों की उम्र हो चुकी है तो वे किसी दूसरी कंपनी में कार्य करने लायक नहीं रहे।

प्रबंधन ने दिलाया था भरोसा

कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के मालिक ने यह भरोसा दिलाया था कि आगे जल्द ही सब कुछ अच्छा होगा और कंपनी सुचारू चलेगी, परंतु 24 जुलाई को बिना किसी पूर्व सूचना सारे कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का नोटिस गेट पर चस्पा कर दिया गया। कर्मियों का कहना है कि जब तक पिछले 12-13 सालों का पैसा, ओवर टाइम और वीआरएस का हिसाब नहीं हो जाता, तब तक हम कंपनी प्रबंधक के खिलाफ लड़ते रहेंगे। जरूरत पड़ी तो कंपनी गेट पर ही आत्मदाह करेंगे।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img