03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में नकली रेमडेसिविर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 25 हजार में बेचते थे इंजेक्शन

एफ़एनएन, कोटद्वार: दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के कोटद्वार में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने की एक दवा कंपनी का भंडाफोड़ किया है| पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने बताया कि यह लोग एक इंजेक्शन को 25 हजार रुपये में बेचते थे| पुलिस ने आरोपियों के पास से रेमडेसिविर के 196 नकली इंजेक्शन बरामद किए हैं| साथ ही इंजेक्शन पैक करने के लिए काम आने वाले 3000 वायल्स भी पुलिस ने बरामद किए हैं| आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे अब तक कोरोना मरीजों को 2000 से ज्यादा रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन बेच चुके हैं| पुलिस मामले की जांच कर रही है और इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है|

बताते चलें कि देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर मचाया हुआ है| कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है| यही वजह है कि अधिकांश जगहों पर इंजेक्शन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है और इसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है| कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते उत्तराखंड भी रेमडेसिविर की कमी से जूझ रहा है| उत्तराखंड को बीते मंगलवार को 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन की एक खेप मिल गई| इस खेप से 1500 से 3000 मरीजों को फायदा होगा| कोटे के तहत इंजेक्शन का वितरण किया जा रहा है| राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों से आवश्यकता के अनुसार सभी जिलों में इंजेक्शन भेजने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में दवा की कमी नहीं होगी|

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img