03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सहसवान ( बदायूं ) के SDM किशोर गुप्त की कोरोना से उपचार के दौरान मौत

एफएनएन, बदायूं : सहसवान में तैनात उपजिलाधिकारी किशोर गुप्त का उपचार के दौरान बरेली के राममूर्ति अस्पताल में निधन हो गया बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद उन्होंने कोविड टेस्ट कराया जिसमें वह संक्रमित पाए गए। जिसके बाद बरेली में उनका उपचार चल रहा था। तहसीलदार सहसवान के मुताबिक आज उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार 30 जून को वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। मगर कोरोना काल के क्रूर चक्र ने उनके जीवन की डोर छीन ली।बताया जा रहा कि आज उनका अंतिम संस्कार लगभग साढ़े ग्यारह बजे बदायूं के लालपुल स्थित मुक्ति धाम पर किया जाएगा। वही कोरोना संक्रमित होने के बाद उपजिलाधिकिरी की उपचार के दौरान मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img