03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑस्ट्रेलिया ने भारत यात्रा पर 15 मई तक के लिए प्रतिबंध लगाया, क्रिकेटर्स पहले ही हो चुके थे रवाना

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को भारत से सीधी उड़ान पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है| प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बताया कि यह निलंबन 15 मई तक जारी रहेगा| उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है| बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत से बड़े पैमाने पर विदेशी यात्री अपने देशों की तरफ जा रहे हैं जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेटर भी शामिल हैं| बताते चलें कि ब्रिटेन और न्यूजीलैंड समेत कई देशों ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है| आस्ट्रेलिया ने पिछले दिनों उड़ानों में 30 प्रतिशत कटौती की थी लेकिन आज  प्रतिबंध का ऐलान कर दिया है| भारत में पिछले कुछ दिनों से तीन लाख मामले रोज आ रहे हैं, आज लगातार 6ठवां दिन है जब तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं| अकेले अप्रैल में (26 अप्रैल तक के आंकड़ों के साथ) 51 हजार 63 हजार 828 नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि मार्च के महीने में देश में 10,25,863 मामले सामने आए थे| फरवरी में तो मात्र 3 लाख 50 हजार 548 नए मामले सामने आए थे जोकि इन दिनों रोजाना आने वाले मामलों के बराबर है. वहीं जनवरी के महीने में देश में कुल 4,79,409 नए मामले दर्ज किए गए थे| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाये ने भारत में कोरोना मामलों के बढने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से IPL बीच में ही छोड़ दिया था और दावा किया खा कि आस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर यह फैसला ले सकते हैं| वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने भी निजी कारणों से लीग छोड़ने का फैसला किया है|

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img