03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुंभ से लौटे संत जहां भी जाएंगे कोरोना का प्रसाद बाटेंगे: किशोरी पेडनेकर, मेयर मुंबई

एफएनएन, नई दिल्ली : कोविड की दूसरी लहर के बीच कुंभ मेले के आयोजन पर बात करते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में हुए कुंभ से लौट रहे संत जिस भी प्रदेश में जाएंगे वहां कोरोना वायरस का प्रसाद बाटेंगे| उन्होंने कहा कि हम तैयारी कर रहे हैं कि जो संत वापस मुंबई लौटें उन्हें, उन्हीं के खर्चे पर क्वारंटीन कराया जाए| समाचार एजेंसी  से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेले से जो लोग अपने प्रदेशों में पहुंचेंगे वहां कोरोना का संक्रमण प्रसाद की तरह फैलाएंगे, उन्होंने कहा कि लोगों को उनके खर्चे पर क्वांरटीन किया जाना चाहिए, मुंबई में हम तैयारी कर रहे हैं कि ऐसे लोगों को क्वांरटीन किया जाए|

बता दें कि कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी मारने पहुंचे| शाही स्नान की तस्वीरों ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है| मुंबई में पूरी तरह से लॉकडाउन की वकालत करते हुए मेयर पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में इस महामारी के प्रकोप को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए| समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई के 95 फीसदी लोग नियमों का पालन करते हैं लेकिन बचे हुए 5 प्रतिशत लोगों के कारण ही समस्या बढ़ रही है| इसलिए मौजूदा स्थिति का हल सिर्फ और सिर्फ लॉकडाउन ही है|  मुंबई के मेयर की य़ह टिप्पणी कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में 63 हजार से ज्यादा मामले आने के बाद आई है, बताते चलें कि महाराष्ट्र में कोविड के कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से ज्यादा हो गई है| अकेले मुंबई में 24 घंटों में 8 हजार 803 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई है|

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img