03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोलीकांड के आरोपी की पैरवी में बड़े-बड़े, जल्द सरेंडर कर सकता है दीपक जैन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : होली पर खुल्लम-खुल्ला फायरिंग कर बच्ची को गोली मारने वाला दीपक जैन जल्द सरेंडर कर सकता है। उसकी पैरवी में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कांग्रेस नेता अहम भूमिका निभा रहे हैं। आपको बता दें कि व्यापारी और बिल्डर जयचंद का बेटा दीपक जैन अश्लील एमएमएस को लेकर सुर्ख़ियों में आ चुका है। इसके साथ ही फायरिंग के एक मामले में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ ही उसे भी सजा हो चुकी है। इन दिनों वह पैरोल पर छूटा हुआ है। उसको लेकर शहर में दहशत भी बनी हुई है। होली पर उसने फायरिंग कर अपने यहां मजदूरी करने वाले एक श्रमिक की बेटी को घायल कर दिया था। फायरिंग उसने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से की थी। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई दीपक जैन की तलाश में लक्ष्य दी गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। सूत्रों की माने तो एक कांग्रेसी नेता और एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में दीपक जैन जल्द ही सरेंडर कर सकता है। यह बता दें कि पुलिस दीपक जैन के घर की कुर्की की तैयारी भी कर रही थी।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img