03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसटीएफ ने दबोचा गैगस्टर का पांच हजार का ईनामी बदमाश

Spread the love
  • वर्ष 2017 से चल रहा था फरार,लूट सहित कई मामलों में था वांछित
  • हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार हुआ आरोपी

एफएनएन, रुद्रपुर : लूट सहित कई मामलों में वांछित चल रहे गैगस्टर के आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मुखबिर की सूचना के बा द एसटीएफ ने गुरुग्राम पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन सालों से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और अलग अलग स्थानों पर छिपकर पुलिस से आंख मिचौली खेल रहा था।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में कोतवाली इलाके में चार लूट सहित कई घटनाओं को अंजाम देने के शातिर बदमाश कुणाल सैनी उर्फ के शव सैनी निवासी गांव मटकोटा रोड़ भूरारानी को गिरफ्तार करने में एसटीएफ को उस वक्त सफलता मिली। जब रविवार को एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि वारदातों को अंजाम देने का नामजद आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम गुडगांव में छिपकर रह रहा है। जिस की भनक लगते ही एसटीएफ प्रभारी ने अपनी टीम के साथ गुडगांव रवाना हुए और स्थानीय पुलिस की मदद से बताएं गए स्थान पर दंबिश दी। बताया जा रहा है कि जैसे गुरुग्राम के सेक्टर 32 के एक मकान का दरवाजा खटखटाया। वैसे ही शातिर आरोपी एसटीएम से बचने की कोशिश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर पंतनगर थाने ले आई। जहां पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और कई अहम सुराग के आधार पर आगे की जांच भी शुरू कर दी। एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2017को लूट सहित कई वारदातों को अंजाम देने के बाद दर्ज मुकदमों के आधार पर आरोपी पर गैगस्टर के अलावा पांच हजार का ईनाम घोषित कर दिया था। पिछले कुछ माह से डीजीपी द्वारा च चलाएं जा रहे ईनामी बदमाशों की धरपकड़ कार्रवाई के दौरान ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी बेहद ही शातिर किस्म का अपराधी है। जो वारदातों को अंजाम देने के बाद नाम बदलकर अलग अलग स्थानों पर रहता है। यहीं कारण है कि अभी तक पुलिस को आ रोपी की सही लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img