03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंडिया ( बहेड़ी ) टोल पर ग्राम प्रधान की गुंडई, देखिए पूरा वीडियो

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : मुंडिया (बहेड़ी) टोल पर एक ग्राम प्रधान ने जमकर तांडव मचाया। उसने न सिर्फ कर्मचारियों से मारपीट की, बल्कि धमकाया भी। मामला थाने पहुंचा, पर दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा होने के बाद भी ग्राम प्रधान टोल के मैनेजर को धमका रहा है। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। घटना शनिवार शाम 4:00 बजे की है। किच्छा और सितारगंज से सटी गौघाट ग्राम सभा का प्रधान तौफीक अपने साथियों के साथ गाड़ी लेकर मुड़िया, बहेड़ी टोल से गुजरा।

कर्मचारियों ने उससे टोल शुल्क मांगा तो उसने मारपीट शुरू कर दी और कर्मचारियों को धमकाया भी। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। मामला थाने पहुंचा तो ग्राम प्रधान सियासत की हनक दिखाने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया तो वह माना। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद भी वह अब टोल के मैनेजर संजय चौधरी को धमका रहा है। चौधरी का आरोप है कि ग्राम प्रधान उसकी रेकी कर रहा है। उसने पुलभट्टा पुलिस को भी इस संबंध में अवगत कराया है। मामला दो प्रदेशों की सीमाओं में फंसा होने के कारण पुलिस भी कार्रवाई से बच रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img