03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमित शाह ने नक्सली हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, सीएम बघेल भी मौजूद

Spread the love

एफएनएन, रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। अमित शाह जगदलपुर पहुंचे हैं, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें रिसीव किया। जानकारी के अनुसार, शाह सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के साथ हुई सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ वाली जगह भी जाएंगे। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। शाह अस्पताल में घायल जवानों से भी मिलेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल हमले में शनिवार को कम से कम 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी।

-सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ‘छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए 14 जवानों के लिए पुष्पांजलि समारोह में भाग लेने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और बाद में घायल जवानों से मुलाकात करेंगे और सीआरपीएफ शिविर का दौरा करेंगे।’

-छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 14 सुरक्षाकर्मियों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया था, ‘छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है।’ छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि शनिवार को बीजापुर में हुई मुठभेड़ में लगभग 31 घायल हो गए थे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक कुलदीप सिंह, जो नक्सल हमले के बाद स्थिति पर नजर रखने के लिए छत्तीसगढ़ में हैं, ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन में बिल्कुल भी खुफिया या परिचालन विफलता नहीं थी। सिंह ने बताया कि लगभग 25-30 नक्सलियों को भी मार दिया गया, हालांकि सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है।

मुठभेड़ में नक्सलियों के हताहत होने पर डीजी ने कहा, ‘तीन ट्रैक्टरों का उपयोग नक्सलियों द्वारा घायल और मृतकों के शवों को साइट से ले जाने के लिए किया गया था। अभी यह कहना कठिन है कि ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की सही संख्या क्या है, लेकिन यह 25-30 से कम नहीं होगी।’

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img