प्लाज़्मा थेरेपी से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज

एफएनएन, बरेली : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर शासन-प्रशासन इसके नियंत्रण की कवायद में जुट गया है। शासन ने एक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बरेली भेजी है, जिन्होंने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक के बाद निर्णय लिया है कि अब बरेली में संक्रमित मरीजों का इलाज प्लाज़्मा थेरेपी किया जाएगा। डॉक्टरों के साथ अब उन लोगों को भी असल जिम्मेदारी निभानी होगी जो संक्रमण को मात दे चुके है। इनसे प्लाज्मा लिया जाएगा, जो गंभीर कोरोना संक्रमित के इलाज में काम आएगा।

प्लाज़्मा बैंक

प्लाज्मा बैंक को कवायद शुरू

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने सीएमओ डॉ विनीत शुक्ला से विचार विमर्श कर प्लाज्मा बैंक की तैयारी शुरू करने को कहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद आईएमए और कोविड L2 के अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनाया जाएगा।| कोरोना संक्रमित से ठीक हो चुके लोगों का प्लाज्मा यहां एकत्र होगा जिसके बाद संक्रमित मरीजों का इलाज होगा।

अब तक 45 की जान गई

बरेली जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े सात सौ से ज्यादा हो चुकी है। अब तक 45 लोगों की जान भी जा चुकी है। हर दिन यहां मरीजों की संख्या चौंकाने वाली होती है, हालांकि प्रशासन कवायद में जुटा है। कई संवेदनशील इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और यहां आवाजाही पर भी लगाम लगाई गई है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img