03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

“सीरम की Covovax का भारत में परीक्षण शुरू” अदार पूनावाला ने बताईं ये अहम बातें

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला ने शनिवार को कहा कि भारत में Covid-19 टीके कोवोवैक्स का नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है| इस कोरोना वैक्सीन को अमेरिका की वैक्सीन निर्माता नोवावैक्स की साझेदारी में विकसित की जा रही है| पूनावाला ने उम्मीद जताई कि इस टीके को इस साल सितंबर तक उतारा जा सकता है| बता दें कि अगस्त, 2020 में अमेरिका की वैक्सीन कंपनी नोवावैक्स इंक ने एसआईआई के साथ लाइसेंस करार की घोषणा की थी|

नोवावैक्स ने यह करार अपने कोविड-19 वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ NVX-CO 2373 के विकास और वाणिज्यिकरण के लिए किया है| यह टीका भारत और निचले और मध्यम आय वर्ग के देशों को उपलब्ध कराया जाएगा| पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू हो गया है| इस वैक्सीन का विकास नोवावैक्स और सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा भागीदारी में किया जा रहा है| इस टीके का अफ्रीकी और ब्रिटेन में कोविड-19 के प्रकार के खिलाफ परीक्षण किया गया है| इसकी कुल दक्षता 89 प्रतिशत पाई गई है। हमें उम्मीद है कि इस टीके को सितंबर, 2021 तक पेश किया जा सकेगा|”

बता दें कि Covovax, SII का दूसरा कोरोना वायरस वैक्सीन है| भारत के ड्रग रेगुलेटर DCGI की ओर मंजूरी मिलने के बाद देश में इस वैक्सीन के ट्रायल शुरू किये गये| जबकि कोविशील्ड वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश यूनिवर्सिटी फर्म एस्ट्राज़ेनेका की साझेदारी में विकसित किया गया है| मालूम हो कि भारत में 16 जनवरी 2021 से ही दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ| भारत में गुरुवार (26 मार्च) को शाम तक कोविड-19 रोधी टीके (Covid-19 Anti-Vaccine) की 15,20,111 खुराक के साथ ही देश में अब तक 5.46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी|

गुरुवार शाम सात बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके (Covid-19 Anti-Vaccine) की 5,46,65,820 खुराक दी जा चुकी हैं| इसमें 80,18,757 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 50,92,757 को दूसरी खुराक दी गई है| इसी तरह, अग्रिम मोर्चे के 85,53,228 कर्मियों को पहली खुराक जबकि 33,19,005 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है| मंत्रालय के मुताबिक, इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2,42,50,649 लाभार्थियों को टीके को पहली खुराक दी गई है| मंत्रालय ने कहा, “गुरुवार को शाम सात बजे तक टीके की कुल 15,20,111 खुराक दी गईं|”

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img