03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के बीड जिले में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लागू रहेगा फैसला

Spread the love

एफएनएन, मुंबई : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के बीड जिले में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है|  26 मार्च से 4 अप्रैल की अवधि के बीच जिले में यह लॉकडाउन लागू रहेगा| बता दें कि महाराष्ट्र के 25 ज़िलों में 100 फीसदी, 17 ज़िलों में 200 फीसदी और तीन ज़िलों में 500 फीसदी कोविड मामले सिर्फ़ 17 दिनों में बढ़े हैं| राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से वैक्सीन की मांग की है और लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की है|

देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है| पिछले कई दिनों से राज्य सरकार लगातार लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील के साथ लॉकडाउन की चेतावनी जारी करती रही है| ऐसे में आज परिस्थितियों को देखते हुए बीड में लॉकडाउन का फैसला लिया गया है| पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कारण 275 लोगों की मौत हुई है, इनमें से 132 मृतक अकेले महाराष्ट्र के हैं| अगर कोरोना के कारण कुल मृतकों की बात की जाए तो महाराष्ट्र में 53,589 लोगों की मौत हुई है, जबकि पूरे देश में कुल मृतकों की संख्या 1,60,441 है|

इसी के साथ कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है| सरकार ने राज्यो से आने वाले त्योहारों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है| सरकार ने राज्यो से कहा कि आने वाले त्योहारों में भीड़भाड़ न हो और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए|

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img