03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्यमंत्री रेखा आर्य का रुद्रपुर में भव्य स्वागत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड भाजपा सरकार में दूसरी बार मंत्री बनकर रुद्रपुर पहुंची मंत्री रेखा आर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने फूल मालाओं से ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।
आज आनंदम गार्डन रुद्रपुर में वरिष्ठ समाज सेवी दीपक गुलाटी, भारत भूषण चुघ व भारतीय जनता पार्टी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उत्तराखण्ड सरकार में पुनः मंत्री बनाए जाने के पश्चात प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर रेखा आर्य का स्वागत किया व बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यकताओं ने रेखा आर्य को चांदी का मुकुट भी पहनाया ।
गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य ने शॉल ओढ़ाकर तलवार भेंट की इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल,उत्तराखण्ड राज्य वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार , राजकुमारी गिरी,भारत भूषण चुघ , मुकेश बोरा, अनिल चौहान , गिरीश राठौर जी,गौ रक्षा दल जिलाध्यक्ष श्री विराट आर्या एवं हजारो कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन से पूर्व उन्होंने रम्पुरा निवासी ओमपाल कोली को नोटो का हार भेंट भी किया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्य ने भव्य कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। रेखा आर्य ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय, वंदेमातरम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ किया। उन्होंने कहा कन्या भ्रूण हत्या, गौ हत्या के समान पाप है। उन्होंने कहा कि सरकार मक्का से तैयार किए जा रहे फीड को सरकारी डेयरियों में प्रयोग होने वाले पशु आहार के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को आर्थिकी सुधारने का अच्छा साधन मिल सकता है।
भव्य आयोजन के लिए सह्रदय धन्यवाद व आभार किया। स्वागत कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ व दीपक गुलाटी ने राम दरबार भेट किया इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल,मेयर रामपाल सिंह, उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, शिव अरोरा, भारत भूषण चुघ, राजकुमारी गिरी, अनिल चौहान, विवेक सक्सेना, ममता जलहोत्रा, तिलकराज गम्भीर, सुरेश कोली, संजय ठुकराल, धीरेंद्र मिश्रा, हरीश भट्ट, राकेश सिंह, रजनी रावत, सरिता चौधरी, ममता राठौर, निर्मला सिंह, पूजा वर्मा, भरत मिश्रा, पप्पू मिश्रा, ज्ञान सिंह चौहान, मुकेश वशिष्ठ, बबलू सागर, सुशील चौहान, राजेंद्र चौधरी, दीपक गुलाटी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, शिव कुमार गंगवार, राजेंद्र श्रीधर, अम्बर सिंह, सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img