03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दारू रोड पर पियो, दुआ घर में करो

सर्वेश तिवारी (एफएनएन) हल्द्वानी: भाईजी! लॉकडाउन है और सभी लोगों को अपने-अपने घरों पर रहना है, ताकि कोरोना को मात दी जा सके, लेकिन नैनीताल और यूएसनगर का मसला इस मामले में जरा अलग है। यहां लॉकडाउन के दौरान आपको दारू रोड पर पीने की इजाजत है, लेकिन दुआ घर पर रहकर ही करनी होगी।

lock
आपको बता दें कि प्रदेश के चार जिलों में हर शनिवार और रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन है। इस लॉकडाउन से दारू के ठेकों को राहत दी गई है। जिसको लेकर व्यापारियों और आम जन आक्रोश में है। वजह साफ है और तमाम सारे सवाल भी। सवाल ये की जब सम्पूर्ण लॉकडाउन है तो फिर शराब के ठेकों को खोले जाने की इजाजत क्यों दी गई। क्या शराब के ठेके खुलने से कोरोना का संक्रमण नही फैलेगा। अगर ऐसा नहीं है तो फिर अन्य दुकानदारों को दुकानें खोलने की इजाजत क्यों नहीं दी गई। साफ है कि सरकार अपना खजाना भरने के लिए लोगों के जीवन ने खिलवाड़ कर रही है। या सीधे तौर पर यह लीजिए कि लॉक डाउन के दौरान सरकार ने आपको शराब पीने की इजाजत तो दे दी है, लेकिन इस दौरान अगर आप कोरोना की चपेट में आ जाएं तो जिंदगी के लिए दुआ आपको घर पर रहकर करनी होगी।

hkl

पशोपेश में पुलिस

शराब के ठेके खुले हैं और सम्पूर्ण लॉक डाउन है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलता है और पुलिस उसे पकड़ ले तो। तो ये कि बन्दा यह कहकर बच सकता है कि वो तो शराब लेने जा रहा है। ऐसे में परेशानी ये है कि पुलिस बेवजह घूमने वालों की पहचान कैसे करे।

Hot this week

Dehradun में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 6 गिरफ्तार ; नाबालिग रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Dehradun पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img