03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बंगाल चुनाव : BJP उम्मीदवार बनाए जाने पर हुए विवाद के बीच स्वपन दासगुप्ता ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कॉलमिस्ट और राज्यसभा में मनोनीत सांसद स्वपन दासगुप्ता ने मंगलवार को सदन से अपना इस्तीफा दे दिया है| आज उन्होंने अपना इस्तीफा इस आग्रह के साथ सौंपा कि इसे बुधवार तक स्वीकार कर लिया जाए| दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है, लेकिन चूंकि वो वर्तमान में राज्यसभा में मनोनीत करके भेजे गए हैं, ऐसे में तृणमूल कांग्रेस ने इसकी संवैधानिकता पर सवाल उठाया था| ऐसे में अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| लेकिन इसमें एक पेचीदगी यह भी है कि कोई भी मनोनीत सांसद छह महीने के भीतर ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं| बीजेपी सूत्रों के अनुसार, स्वपन को चुनाव लड़ाने का निर्णय यह संदेश देने के लिए किया गया कि पार्टी सरकार बनाने जा रही है और नई सरकार में उनकी अहम भूमिका होगी| दासगुप्ता ने , ‘राज्यसभा में मुझे राष्ट्रपति की ओर से नामित किए गए खास सदस्य का दर्जा मिला हुआ है| मैं इन चुनावों में तारकेश्वर से बीजेपी के कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ा रहा हूं| जाहिर है इन दोनों के बीच बहुत सी चीजें हैं| नामांकन प्रक्रिया में यह सारे काम निपटाने होंगे| और जब तक मैं अपना नामांकन पत्र डालूंगा, तब तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी| मैंने अभी तक अपना नामांकन नहीं भरा है| मैं गुरुवार या शुक्रवार तक भर सकता हूं|’ हालांकि, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के सोमवार को उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने दासगुप्ता की सदस्यता रद्द करने की मांग की की थी| उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी बात पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा हूं| मैं बस यह कह रहा हूं कि कई सारी चीजें हैं, जिन्हें सुलझाना होगा| संसद सहित कई संस्थाओं से क्लियरेंस लेनी होगी| यह सब मेरे नामांकन के पहले पूरा कर लिया जाएगा| बता दें कि संवैधानिक नियमों के मुताबिक, उपबंध 99 या उपबंध 188, जो भी सूरत है, के तहत किसी भी सदन का कोई मनोनीत सदस्य अगर अपनी सीट पाने के छह महीने के बाद किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य बनता है तो उसे सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है| बता दें कि कॉलमिस्ट और राजनीतिक टिप्पणीकार  को बीजेपी ने बंगाल में टिकट दिया है| पिछले हफ्ते ही उनका नाम लिस्ट में आया है| उनके साथ-साथ लोकसभा के सांसद बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी का नाम भी है|

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img