03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा में भीषण सड़क दुर्घटना, चार की मौत

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : बेटी की शादी कराकर लौट रहे परिवार की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दुल्हन की मां, दादी समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया। घटना किच्छा की इंट्राज फैक्टरी के सामने मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे की है। बताया जाता है कि वसंत गार्डन किच्छा निवासी मंजू गोयल पत्नी जगदीश गोयल की बेटी की शादी गदरपुर में थी। वह शादी समारोह के बाद कार से घर लौट रही थी कि इंट्राज फैक्टरी के सामने उन्होंने किसी को उतारने के लिए कार रुकवाई। इसी दौरान एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिस कारण सड़क पर टहल रहे एसडब्लूसी कर्मचारी राधा रेजिडेंसी कालोनी निवासी 47 वर्षीय चरण सिंह पुत्र तेजसिंह की दूर तक घिसटने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार सवार 55 वर्षीय मंजू गोयल, शादी कराने गई पंडिताइन कुसुम लता की भी मौके पर ही मौत हो गई।कार सवार मंजू की 85 वर्षीय दादी की निजी अस्पताल में मौत होने की खबर है। इस हादसे में निर्मल गोयल, अनीता गोयल, रजत गोयल घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे रात शादी में शामिल हुए थे। बहुत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह शासन से मृतकों के परिजनों को मदद दिलाएंगे|

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img