03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में आए इस साल के सबसे ज्यादा कोविड-19 के नए मामले

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है| देश में शनिवार को  कोविड-19 के करीब 25,000 नए मामले दर्ज किए गए. इससे पहले, शुक्रवार को 23,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे| स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 24,882 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,13,33,728 हो गई| वहीं, संक्रमण से 140 लोगों की मौत हुई है| देश में अब तक 1,58,446 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो चुकी है|

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 19,957 मरीज ठीक हुए हैं| देश में अब तक 1,09,73,260 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं अर्थात् वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं, जिससे रिकवरी रेट 96.82 प्रतिशत हो गया| दैनिक आधार पर, कोरोना के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रहने से एक्टिव केस बढ़े हैं| देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 2,02,022 हो गए हैं|

टेस्टिंग की बात की जाए तो इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, कल यानी शुक्रवार को 8,40,635 सैंपलों का परीक्षण किया गया| वहीं, शुक्रवार तक कुल 22.58 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं| बता दें कि महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिली है, जिससे देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं| महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं|

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img