03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कानपुर : बेटी के गैंगरेप के खिलाफ केस दर्ज कराया था, दो दिनों बाद ही सड़क हादसे में मौत

Spread the love

एफएनएन, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 13 साल की बच्ची के पिता ने उसके साथ हुए कथित गैंगरेप के खिलाफ केस दर्ज कराया था और इसके दो दिनों के बाद ही बुधवार सुबह एक अस्पताल के बाहर पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है| पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था| इस मामले में उसके ही गांव के तीन लोगों का नाम लिया गया है|

मामले में मुख्य आरोपी- गोलू यादव का पिता यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है और कानपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर कन्नौज जिले में तैनात है| मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि, पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं| परिवार का कहना है कि आरोपी का परिवार उन्हें केस फाइल किए जाने के बाद से ही धमका रहा था और पुलिस मामले में ‘मिली-जुली है’

पीड़िता के दादा ने आज सुबह पत्रकारों के सामने आरोप लगाया कि ‘मेरे बेटे की हत्या की गई है| पुलिस की इन लोगों से सांठ-गांठ है.’ मंगलवार को पीड़िता के परिवार के अन्य सदस्य ने भी पत्रकारों को बताया था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं| एक सदस्य ने बताया, ‘जैसे ही हमने केस फाइल किया, आरोपी का बड़ा भाई हमें धमकियां देने लगा| कह रहा था कि सावधान रहो मेरे पापा सब-इंस्पेक्टर हैं|

कानपुर पुलिस चीफ डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी कर कहा, ‘जब मेडिकल चेकअप चल रहा था, उस वक्त लड़की के पिता चाय पीने के लिए बाहर आए| हमें पता चला है कि उनकी मौत ट्रक एक्सीडेंट में हुई है| उन्हें तुरंत कानपुर अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई. हमने एक्सीडेंट केस फाइल किया और जांच कर रहे हैं|’कानपुर पुलिस ने मंगलवार को पिता की शिकायत पर गैंगरेप और आपराधिक दबाव बनाने के आरोपों के तहत केस दर्ज किया था|

कानपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि ‘पिता ने रेप केस दर्ज कराया था और हमने तुरंत एक्शन लिया था| पीड़िता ठीक है. हमने जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है|घटना पर सवाल उठाए जाने के बाद ट्विटर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर पुलिस के हैंडल को दोनों मामलों में तेजी से जांच करने का निर्देश दिया है और कहा है कि हादसे में शामिल ट्रक को जब्त करके ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए|

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img