03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधान मंडल की बैठक में दिल्ली से पहुंचेगा नए मुख्यमंत्री का नाम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर सुबह दस बजे भाजपा कार्यालय में विधानमंडल की बैठक होगी। बैठक औपचारिक होगी, ऐसा इसलिए क्योंकि नाम दिल्ली से तय होकर यहां बताया जाना है। इसके बाद ही बैठक में दल के नेता के नाम पर मुहर लगने के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। इसके बाद फिर शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शपथ आज भी ग्रहण कराई जा सकती है। या फिर कल होगी। वहीं, सूत्र बताते हैं कि अभी तक नेता का नाम दिल्ली से बताया नहीं गया है। आज जल्द ही इस संबंध में फरमान आ सकता है। इसके बाद बैठक में सिर्फ औपचारिक तौर पर घोषणा हो सकती है। गौरतलब है कि छह मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह देहरादून आए थे। उन्होंने भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद फीडबैक लिया था। इसके बाद उत्तराखंड में आगामी चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री बदलने का फैसला केंद्रीय नेताओं ने लिया था।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही नाम तय करेंगे। नाम कल ही तय हो जाना था, लेकिन कल दोनों नेता साथ नहीं बैठ पाए, इसलिए आज सुबह इसकी ओपचारिकता पूरी हो जाएगी। वहीं, बैठक में भाग लेने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम कल ही देहरादून पहुंच गए थे। बैठक में सांसदों के भाग लेने की संभावना कम है। कारण ये ही कि दिल्ली में चल रहे बजट सत्र के लिए भाजपा ने सारे सांसदों को आज सुबह साढ़े नौ बजे एक बैठक में उपस्थित होने का विहिप जारी किया है। इससे इस बैठक में सांसदों का पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है।
वहीं, अभी तक सीएम पद के लिए कई नाम उछाले जा रहे हैं। साथ ही डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है। फिलहाल सीएम की दौड़ में जो नाम सामने आ रहे हैं, उनके बारे में यहां विस्तार से बताया जा रहा है। ये नाम अटकलों और कयास पर आधारित हैं। फिलहाल लोकसाक्ष्य ऐसा कोई दावा नहीं करता है। फिलहाल सतपाल महाराज का नाम सबसे ऊपर, फिर राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का नाम है। एक नाम धन सिंह रावत का भी लिया जा रहा है। जो निवर्तमान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पसंद बताए जा रहे हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img