03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कप्तान साहब ,लापता युवक का जल्द पता लगाओ

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर से मुलाकात की ,और कहा कि लापता युवक का जल्द पता लगाया जाए। अन्यथा ब्राह्मण महासभा आंदोलन को बाध्य होगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में विनोद सारस्वत नामक युवक लापता हो गया था ।उसके परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसकी जानकारी जब भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने उधम सिंह नगर के एसएसपी से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जल्द ही लापता युवक को बरामद कर लेगी। एसएसपी से मिलने वालों में भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बी एल पाठक, यूपी के महासचिव गुरु दत्त शर्मा, यूपी के महामंत्री नितिन शर्मा, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंकज पांडे, जिला अध्यक्ष बरेली मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री विशाल शर्मा, जिला संगठन मंत्री पुनीत त्रिवेदी, तहसील अध्यक्ष मीरगंज अनिल शुक्ला, तहसील संरक्षक मीरगंज प्रमोद उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष घनश्याम दीक्षित, रमेश चंद्र सारस्वत, वचन सारस्वत ,उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नागेश त्रिपाठी ,उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, आदि पदाधिकारी शामिल थे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img