03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो फांसी पर झूला पति

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,रुद्रपुर : पत्नी ने अपने पति की नशे की लत का विरोध किया तो वह उस पर ही भारी पड़ गया कि जब उसके पति ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मुताबिक सुभाष कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय नन्नू रुद्रा होटल के समीप खानपान का ठेला लगाता था और वह नशे का आदी था। आए दिन नशे की लत को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा होता था। आज प्रातः वह घर से टहलने के बाद वापस अपने कमरे में पहुंचा और छत पर लगे पंखे में चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था जब उसने खिड़की से देखा तो उसका पति फंदे पर लटका पड़ा था। उसने वही चीख-पुकार मचा दी। जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसकी दो लड़कियां और दो लड़के हैं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img