03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा, अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ पाए राज्यपाल

Spread the love

एफएनएन, शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र  के पहले दिन शुक्रवार को सदन में कांग्रेस के हंगामे के बीच राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ पाए। विधानसभा सत्र शुरू होते ही पूर्वाह्न 11 बजे सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेस के सदस्य अपनी सीट से खड़े हो गए और नोरबाजी करने लगे। हंगामे के बीच, राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ी और कहा कि बाकी का भाषण पढ़ा हुआ माना जाए। कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि अभिभाषण ‘‘झूठ से भरा था।’ उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। बजट सत्र 20 मार्च को सम्पन्न होगा। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मुख्यमंत्री छह मार्च को 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश करेंगे।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img