Monday, April 21, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयकोविड-19: अमरावती में लॉकडाउन का पहला दिन, रास्तों पर पसरा सन्नाटा

कोविड-19: अमरावती में लॉकडाउन का पहला दिन, रास्तों पर पसरा सन्नाटा

एफएनएन, (महाराष्ट्र अमरावती) :  कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अमरावती में कल (22 फरवरी) रात बजे से एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है| इस लॉकडाउन को अमरावती के व्यापारियों का पूरा सहयोग मिला| रात 8 बजे से पहले ही अमरावती की सभी दुकानें बंद हो गई थीं और रास्तों पर सन्नाटा छा गया था|

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए व्यापारियों ने 8 बजे अपनी दुकाने बंद करने का फैसला लिया था| बताते चलें कि अमरावती शहर और अचलपुर शहर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, साथ ही अमरावती ग्रामीण इलाके के 24 गांव कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं| अमरावती शहर के आसपास के नौ गांव में लॉकडाउन घोषित किया गया है| अमरावती में कल 677 कोरोना के नए मामले पाए हैं जिनमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है| अमरावती का पॉजिटिविटी रेट अगर देखा जाए यह 30 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments