03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand में IAS और PCS अधिकारियों के बड़े तबादले, नैनीताल के DM भी बदले

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का सिलसिला जारी है। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में कई जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इससे पहले भी दो दिन पूर्व IAS और IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

 

छवि

ताजा तबादला सूची में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का नाम प्रमुख है। उन्हें नैनीताल DM के पद से हटाकर शासन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। ललित मोहन रयाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री के साथ कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, जीएमवीएन (GMVN) के प्रबंध निदेशक IAS विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी ललित मोहन रयाल के पास थी।

PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव

IAS अधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश में PCS अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। PCS कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (ADM) हरिद्वार बनाया गया है। वहीं, पंकज कुमार उपाध्याय को ADM हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देहरादून और नैनीताल में भी नई तैनाती

तबादला आदेश के अनुसार PCS वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (ADM) देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। PCS सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल नियुक्त किया गया है।

सुधीर कुमार को अल्मोड़ा भेजा गया

वहीं, नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात PCS सुधीर कुमार का तबादला अल्मोड़ा कर दिया गया है। उन्हें अब डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश में लगातार हो रहे इन प्रशासनिक फेरबदलों को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Hot this week

Delhi में पड़ोसियों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक की मौत, तीसरी मंजिल से सिर पर फेंका गैस सिलेंडर

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बिंदापुर एक्सटेंशन...

Silkyara विजय के तीन साल पूरे, देहरादून में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के ऐतिहासिक सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान...

Topics

Silkyara विजय के तीन साल पूरे, देहरादून में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के ऐतिहासिक सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान...

Married के 7 दिन बाद दूल्हे की मौत, सड़क हादसे ने उजाड़ा नवविवाहिता का सुहाग

एफएनएन, लक्सर/उत्तराखंड : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के खानपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img