03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Khatima की रिया ने रचा इतिहास, IGNOU की MA परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

एफएनएन, खटीमा : Khatima ऊधम सिंह नगर जिले के सीमांत क्षेत्र खटीमा की बेटी रिया ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की एमए राजनीतिक विज्ञान परीक्षा में रिया ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 नवंबर को उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया। खास बात यह है कि रिया अब तक 13 प्रतियोगी परीक्षाएं भी पास कर चुकी हैं और उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करना है।

खटीमा पहुंचने पर रिया का भव्य स्वागत

रिया की इस उपलब्धि से खटीमा में खुशी का माहौल है। शनिवार को उनके नगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सम्मान समारोह आयोजित कर फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। नगरवासियों ने उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

इस दौरान नगरवासी विशाल मौर्य और प्रवक्ता पंकज कुमार ने रिया की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करना उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।

माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

रिया ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दिल्ली क्लासेस के शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान साथी छात्राओं ने भी समय-समय पर उनका सहयोग किया।

रिया का कहना है कि दृढ़ संकल्प, एकाग्रता और लगातार मेहनत के जरिए किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

13 प्रतियोगी परीक्षाएं कर चुकी हैं पास

रिया की सफलता केवल IGNOU की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करने तक सीमित नहीं है। वह अब तक 13 प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

रिया ने अब देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा पास करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वह इसी दिशा में अपनी तैयारी जारी रखे हुए हैं।

छोटे शहर की बेटी की उपलब्धि बनी प्रेरणा

नगरवासी वरुण अग्रवाल ने कहा कि किसी भी परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। खटीमा जैसे छोटे शहर की रिया ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से क्षेत्र का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।

रिया की इस कामयाबी पर स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के दूसरे विद्यार्थियों, खासकर बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

Hot this week

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Topics

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img