03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसटीएफ ने पकड़ा हथियारों का सौदागर, कई तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : एसटीएफ की टीम को आज बड़ी सफलता मिली। उसने एक हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से काफी संख्या में तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी लंबे अरसे से हथियारों की तस्करी कर रहा था और किच्छा में रहकर पल्लेदारी का काम कर रहा था। एसटीएफ और पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। एसटीएफ के प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलभट्टा चौकी क्षेत्र में ग्राम गुनेरी दान, जहानाबाद, पीलीभीत वा हाल खुरपीया फार्म किच्छा निवासी विरेंद्र पाल पुत्र उमा चरण को हिरासत में लिया तो उसके कब्जे से 15 बोर के चार तमंचे और 12 बोर के तीन तमंचे बरामद किए गए इसके अलावा चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए ।वह अपनी बाइक यूपी 26 एएफ 5771 से हथियारों की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह जहानाबाद से यह तमंचे ₹10000 में लाता था और उधम सिंह नगर में ₹20000 में बेचता था। उस पर जहानाबाद पीलीभीत में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी आपराधिक हिस्ट्री खंगाल रही है  एसटीएफ टीम में एसआई केजी मठपाल, बसंत पंत, कांस्टेबल गोविंद सिंह, संजय कुमार, दुर्गा सिंह, किशोर कुमार, गुरवंत सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,नीरज बिष्ट,गोविंद यादव शामिल थे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img