03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय महिला की जान चली गई। सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चीता पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला की पहचान इशरत (55) पत्नी नाजिम, निवासी वाल्मीकि बस्ती, संजय कॉलोनी पटेलनगर के रूप में हुई।

बताया गया कि इशरत पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वह स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं।

इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल बाइक को कृष्ण (18), निवासी लोहियानगर और रजत, निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे।

दोनों बाइक चालकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बाइक चालकों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img