03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को फिर शुरू कर दी गई। यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने सभी पुलिस और तहसील प्रशासन को यात्रा व्यवस्था नियमित और सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कई इलाकों में बारिश का मौसम अभी भी बना हुआ है, जिसे देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

संबंधित विभागों और यात्रा नोडल अधिकारियों को अलर्ट रहने के साथ ही यात्रियों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

राज्य में 123 सड़कें बंद

बारिश और खराब मौसम का असर प्रदेश की सड़क व्यवस्था पर भी पड़ा है। राज्य में 79 ग्रामीण सड़कों समेत कुल 123 सड़कें बंद बताई गई हैं। सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पौड़ी में सबसे ज्यादा मार्ग प्रभावित

सड़क बंद होने के मामले में पौड़ी जिला सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 27 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 20, चमोली में 14, नैनीताल में 22 और पिथौरागढ़ में 13 मार्ग बंद हैं।

अन्य जिलों की स्थिति की बात करें तो बागेश्वर में 2, चंपावत में 1, देहरादून में 6, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी में 8 और उत्तरकाशी में 6 सड़कें बंद हैं।

प्रशासन लगातार रख रहा नजर

चारधाम यात्रा दोबारा शुरू होने के बाद प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों और मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों से भी मार्ग और मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img