एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand पुलिस मुख्यालय ने विभाग में 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। नई तैनाती में एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), सीधी भर्ती के 10 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है।
देव व्रत जोशी को हरिद्वार भेजा गया
आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार में तैनाती दी गई है। वहीं पदोन्नति के बाद तीन पुलिस उपाधीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती मिली है।
प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 DSP को मिली पोस्टिंग
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनाती दी गई है। अधिकारियों की नई पोस्टिंग इस प्रकार है:
- दक्ष शोखंद — हरिद्वार
- दिव्येश उपाध्याय — पौड़ी
- अंकित थपलियाल — ऊधमसिंहनगर
- लव शर्मा — नैनीताल
- समीरण भट्ट — नैनीताल
- तनुजा बिष्ट — टिहरी
- आदित्य तिवारी — देहरादून
- दीप्ति कैड़ा — पिथौरागढ़
- अवनी तिवारी — रुद्रप्रयाग
- विनय सिंह — नैनीताल
रिक्त पदों को भरने के लिए हुई तैनाती
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक अधिकारियों की नई तैनाती का उद्देश्य जिलों और विभिन्न पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों को भरना है। इससे संबंधित क्षेत्रों में पुलिस विभाग के कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
नई तैनाती के बाद अधिकारियों के कार्यभार संभालने पर संबंधित जिलों और इकाइयों में विभागीय गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।







