03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु चोढा के रूप में हुई है। उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्या की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी।

11 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

तहरीर में बताया गया था कि जेल अधीक्षक के मोबाइल फोन पर धमकी भरे और अभद्र मैसेज भेजे गए हैं। इन संदेशों में कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

सूर्य नगर के पास चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, सोमवार को सिडकुल क्षेत्र में सूर्य नगर के पास चेकिंग के दौरान हिमांशु चोढा को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान श्याम लाल चोढा के पुत्र के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लुधियाना, पंजाब का रहने वाला है और वर्तमान में आईडीपीएल, देहरादून में रह रहा था।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दीं।

जेल में बंद महिला से मुलाकात के बाद भेजे धमकी भरे संदेश

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि जेल में बंद एक महिला को वह अपनी पत्नी बताता है। महिला देह व्यापार से जुड़े मामले में जिला कारागार में बंद है। आरोपी के मुताबिक, महिला से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ की ओर से उससे अधिक पूछताछ किए जाने को लेकर वह नाराज था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जेल में बंद महिला ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही थी। इसी दौरान उसे जेल अधीक्षक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया।

इसके बाद आरोपी पंजाब के लुधियाना गया और अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के फोन पर कथित तौर पर धमकी भरे मैसेज भेजे। बाद में सोशल मीडिया के जरिए उसे अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली।

तमंचा लेकर जेल की ओर जा रहा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पहले से रखे तमंचे और कारतूस के साथ लुधियाना से हरिद्वार पहुंचा। पुलिस का दावा है कि वह जेल अधीक्षक को डराने के इरादे से जिला जेल की ओर जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ देहरादून के रायवाला थाने में मानव तस्करी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

एसएसपी बोले- लॉरेंस बिश्नोई से कोई संबंध नहीं

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और अपनी पहली पत्नी व परिजनों से अलग होकर इधर-उधर रहता है। जेल में बंद महिला को वह अपनी दूसरी पत्नी बताता है।

एसएसपी के अनुसार, पुलिस को जांच में आरोपी का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कोई संबंध नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद महिला की भूमिका भी जांच के दायरे में है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img