03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधवा से अश्लील हरकतें करने और धमकी देने पर बाप-बेटा नपे

एफएनएन, रुद्रपुर : विधवा महिला से अश्लील हरकतें करने तथा मारपीट कर धमकी देने के आरोप में बाप बेटे के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया ।दर्ज रिपोर्ट में रमपुरा निवासी एक विधवा महिला ने बताया कि उसकी रमपुरा में ही किराने की दुकान है और मोहल्ले का ही सुनील पुत्र सेवाराम उस पर बुरी नजर रखता है और आए दिन उसका रास्ता रोक उससे अभद्रता करता है ।जब उसने इसकी शिकायत उसके परिजनों से की तो उसका लड़का टिंकू तलवार लेकर उसे धमकाने लगा।

 

मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की ।28 जनवरी को सुनील तलवार लेकर उसके घर में घुस आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा । शोर-शराबा होने पर वह धमकी देकर फरार हो गया और बाद में अपने परिजनों के साथ आकर उसने मारपीट की तथा धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने विधवा की तहरीर के आधार पर सुनील और टिंकू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img