03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Hemkund Sahib और फूलों की घाटी में सफाई अभियान, अब तक 22 हजार से ज्यादा प्लास्टिक बोतलें जुटाईं

एफएनएन, चमोली: Hemkund Sahib यात्रा मार्ग और फूलों की घाटी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ईको विकास समिति (ईडीसी) का सफाई अभियान लगातार जारी है। इस वर्ष अब तक दोनों मार्गों से 22 हजार 400 से अधिक प्लास्टिक बोतलें एकत्र की जा चुकी हैं। इसके अलावा चार हजार से ज्यादा प्लास्टिक बैग, रैपर और रेनकोट भी अभियान के दौरान जुटाए गए हैं।

20 मई से चलाया जा रहा अभियान

ईडीसी की ओर से 20 मई से हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी के रास्तों पर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के पहुंचने के कारण दोनों मार्गों पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे

इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को और फूलों की घाटी के कपाट 1 जून को खोले गए थे। अब तक हेमकुंड साहिब में करीब 3 लाख 21 हजार श्रद्धालु, जबकि फूलों की घाटी में 28 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं।

रोजाना 60 पर्यावरण मित्र कर रहे सफाई

ईडीसी भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा मार्ग से एकत्र किए गए कचरे को घांघरिया के रास्ते पुलना तक लाया जाता है। यहां कचरे को अलग कर पुनर्चक्रण की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उन्होंने बताया कि करीब 60 पर्यावरण मित्र प्रतिदिन सफाई अभियान में जुटे हुए हैं।

जैव विविधता संरक्षण पर भी जोर

उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद ईडीसी की टीम लगातार सफाई अभियान चला रही है। समिति का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को कम करने के साथ-साथ क्षेत्र के पर्यावरण और जैव विविधता को संरक्षित करना है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img