03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद हुए मंच शुद्धीकरण विवाद ने अब राजनीतिक के साथ-साथ कानूनी रूप भी ले लिया है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ताओं विनोद कुमार आर्य और अमित कुमार का आरोप है कि राहुल गांधी की ओर से अनुसूचित जाति समाज को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। शिकायत में कथित टिप्पणी की जांच कर दोष सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(Q) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी को सौंपी गई है।

एसएसपी ने दी मुकदमे की जानकारी

नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक, दलित समाज से आने वाले अमित नाम के व्यक्ति की ओर से शिकायत दी गई थी। शिकायत में राहुल गांधी के बयान और प्रेस कॉन्फ्रेंस से शिकायतकर्ता और उनके समाज को ठेस पहुंचने की बात कही गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शुद्धीकरण को लेकर पहले से विवाद

दरअसल, 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली आयोजित हुई थी। इसके बाद हिंदूवादी संगठन की ओर से कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल पर ‘शुद्धीकरण यज्ञ’ किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद कांग्रेस और हिंदूवादी संगठन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।

शिकायतकर्ता अमित कुमार का कहना है कि रामलीला मैदान में कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर गंदगी फैली हुई थी, जिसके चलते संगठन की ओर से सफाई अभियान चलाकर शुद्धीकरण किया गया। उनका आरोप है कि इसी मामले को लेकर राहुल गांधी की ओर से अनर्गल बयानबाजी की गई।

अब राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद हल्द्वानी का यह विवाद और गरमा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img