03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में पिता और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घर से सटे विद्युत पोल से करंट उतरने की आशंका के बीच दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है।

एसी की आउटडोर लाइन ठीक करते समय हादसा

जानकारी के मुताबिक, करीब 40 वर्षीय नदीम सलमानी अपने घर की छत पर एसी की आउटडोर लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह घर के पास लगे विद्युत पोल की चपेट में आ गए। पिता को करंट लगने की जानकारी मिलने पर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिशबा भी छत पर पहुंची और पिता को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने लगाए बिजली विभाग पर गंभीर आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि विद्युत पोल से करंट उतरने की समस्या को लेकर विभाग से पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की जाती तो संभवतः इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। हालांकि, विद्युत पोल से करंट उतरने और हादसे के वास्तविक कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि नदीम सलमानी और उनकी बेटी को करंट लगने की सूचना मिली थी। दोनों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को मोर्चरी में भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, भाजपा नेता मजहर नईम नवाब, इसरार अहमद और समाजसेवी उवैस राजा समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और विद्युत पोल से करंट उतरने के दावे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img