03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

Spread the love

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

मृतक और घायल चालक नहीं होने से बढ़ा रहस्य

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन संख्या UK07-CB-6002 टियूटाड से त्यूणी की ओर आ रहा था। हादसे के बाद वाहन मालिक मौके पर पहुंचा तो उसने पुलिस को बताया कि मृतक और घायल दोनों वाहन चालक नहीं हैं। ऐसे में वाहन चालक के मौके से गायब होने की आशंका जताई जा रही है। चालक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

एक की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से घायल को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय खजान लाल, पुत्र दुर्भी लाल, निवासी ग्राम सुनकड़ी, पोस्ट सांकरी, थाना मोरी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान 34 वर्षीय रविन लाल, पुत्र रकमू लाल, निवासी ग्राम सुचाणू, पोस्ट नेटवाड़, तहसील मोरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img