03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर में कारोबारी से हनीट्रैप के नाम पर 5 लाख की वसूली, दो महिलाओं समेत चार पर केस

Spread the love

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर : काशीपुर में एक पेंट कारोबारी को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र निवासी पेंट दुकान संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को पिंकी उर्फ परमजीत कौर अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंची थी। पेंट खरीदने के बहाने उसने कारोबारी का मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद एक अन्य महिला रविंदर कौर के माध्यम से उसे 22 जून को कुंडेश्वरी बुलाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि वहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया और आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसी दौरान दो पुरुष और एक महिला वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की।

कारोबारी के मुताबिक, एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से उसने ऑनलाइन चार बार 25-25 हजार रुपये दिए। इसके बाद 23 जून को कुंडा मोड़ के पास चार लाख रुपये और दिए। इस तरह कुल पांच लाख रुपये दिए जाने के बावजूद आरोपी कथित तौर पर लगातार और रकम की मांग करते रहे।

पीड़ित ने पुलिस को रुपये के लेनदेन का रिकॉर्ड और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img