03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Jharkhand Student आंदोलन पर मंत्री सुबोध उनियाल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘कांग्रेस का छात्रों से कोई लेना-देना नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Jharkhand Student उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। सुबोध उनियाल ने कहा कि NEET मामले में सरकार ने परीक्षा दोबारा कराई, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ और नकलरोधी कानून भी बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो राहुल गांधी अब चर्चा से पीछे क्यों हट रहे हैं।

मंत्री ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, लेकिन उनके खिलाफ दमन की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है और वहां छात्रों के साथ जो हुआ, उसे पूरा देश देख रहा है।

सुबोध उनियाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार नए आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता ठुकरा चुकी है और अब अराजकता का माहौल बनाकर कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने NEET विवाद में कार्रवाई की और नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनाया। उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए सुबोध उनियाल ने दावा किया कि नकलरोधी कानून बनने के बाद राज्य में पेपर लीक की घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि एक परीक्षा शुरू होने के बाद एक केंद्र से पेपर बाहर गया था, जिसे उन्होंने षड्यंत्र बताया। इस मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img