03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंचे, रामलीला मैदान में जनसभा के जरिए कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का आगाज किया।

एफएनएन, हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच चुके हैं। यहां वे रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। खड़गे के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और रामलीला मैदान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से भरा नजर आ रहा है।

कांग्रेस ने खड़गे की इस जनसभा को आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना है। पार्टी इस रैली के जरिए चुनावी माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस संगठन ने कई दिनों से तैयारियां तेज कर रखी थीं।

रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लोगों को हल्द्वानी पहुंचाने की अपील की गई थी।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने खड़गे की जनसभा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हल्द्वानी की यह सभा प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान को नई दिशा देने का काम करेगी।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है. यह वीरों की भूमि भी है और इस पावन भूमि को मैं नमन करता हूं. उन्होंने कहा कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. इसी धरती से निकले वीर सपूत को पहला परमवीर चक्र मिला. इसलिए आप सभी गर्व से कह सकते हैं कि हम देश की रक्षा करने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा आज पवित्र दिन है, क्योंकि महात्मा गांधी जी ने 8 अगस्त 1942 को ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा आज से कांग्रेस भी बड़े अभियान की शुरूआत कर रही है.

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img