03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

rudrapur में सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी का सम्मान, IIA ने उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) रुद्रपुर चैप्टर ने उधम सिंह नगर के सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी को उनके उत्कृष्ट कार्य, उद्योगों के प्रति सहयोगात्मक रवैये और श्रमिक हितों में किए गए सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। स्मृति चिन्ह पर “HONOUR & GRATITUDE” अंकित कर उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया गया।

IIA पदाधिकारियों ने कहा कि अरविंद सैनी ने श्रम विभाग और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सहयोग से औद्योगिक विकास के साथ-साथ श्रमिकों के हितों की रक्षा भी प्रभावी ढंग से हो रही है।

सम्मान समारोह में कुमाऊँ मंडल चेयरमैन रोहित गोयल, रुद्रपुर चैप्टर के चेयरमैन संजीव जैन, उपाध्यक्ष दीपक गर्ग, वाइस चेयरमैन राकेश चौहान, कोषाध्यक्ष आकाश के. सक्सेना तथा सचिव योगेश के. पंवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उद्योगों की कार्यप्रणाली, श्रमिक कल्याण और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी ने सम्मान के लिए IIA का आभार जताते हुए भविष्य में भी उद्योगों और श्रमिकों के हित में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img