03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Badrinath आश्रम से भगवान नारायण का सोने का मुकुट चोरी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया मुकुट

एफएनएन, चमोली : Badrinath धाम स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम में भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी होने के मामले का चमोली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के पांच दिन के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मुकुट, 4,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया बैग बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आश्रम में 24 जुलाई को चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद 27 जुलाई को ब्रह्मकपाल निवासी ब्रह्मचारी भगवत दास ने कोतवाली बदरीनाथ में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आश्रम में शरण लिए हुए साधु राघवदास भगवान नारायण का करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

धार्मिक स्थल से भगवान के मुकुट की चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय जानकारी के आधार पर कई स्थानों पर छानबीन और दबिश दी।

29 जुलाई को उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बद्रीश गंगा वाटिका गेट, हनुमानचट्टी रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (57) निवासी मुनीमपुर, थाना भिनगा, जिला श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने आश्रम के मंदिर से भगवान नारायण का सोने का मुकुट और आश्रम में ठहरे एक व्यक्ति के बैग से नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सोने का मणि जड़ित मुकुट, 4,500 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त काला बैग बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) भी जोड़ दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img